Govt Solar Pannel Scheme 2026 अब सोलर पैनल लगवाने पर मिलेंगे ₹78,000 वापस – जानें पूरी सब्सिडी और जरूरी जानकारी देश में बढ़ती बिजली की कीमतों और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सरकार सोलर एनर्जी को तेजी से बढ़ावा दे रही है। इसी दिशा में केंद्र सरकार की ओर से रूफटॉप सोलर पैनल योजना के तहत आम लोगों को अब सोलर पैनल लगवाने पर ₹78,000 तक की सब्सिडी दी जा रही है। यह योजना खास तौर पर घरों की छत पर सोलर सिस्टम लगवाने वालों के लिए है, जिससे बिजली का बिल कम होगा और लोग आत्मनिर्भर ऊर्जा की ओर बढ़ सकेंगे।
Govt Solar Pannel Scheme 2026 सोलर पैनल सब्सिडी कितनी मिलेगी?
सरकार की मौजूदा गाइडलाइन के अनुसार:
1 किलोवाट (kW) तक सोलर सिस्टम पर लगभग ₹30,000 की सब्सिडी ।
2 kW तक पर करीब ₹60,000 की सब्सिडी ।
3 kW या उससे अधिक पर अधिकतम ₹78,000 तक की सब्सिडी ।
यानि अगर आप 3 किलोवाट या उससे ज्यादा का सोलर सिस्टम अपने घर की छत पर लगवाते हैं तो आपको सरकार की ओर से ₹78,000 तक की सीधी आर्थिक मदद मिल सकती है।
Govt Solar Pannel Scheme 2026 कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें होती हैं:
आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए ।
घर की छत खुद की हो ।
पहले से किसी दूसरी सोलर सब्सिडी योजना का लाभ न लिया हो ।
बिजली कनेक्शन उपभोक्ता के नाम पर होना चाहिए । अगर ये शर्तें पूरी होती हैं तो आप आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
Govt Solar Pannel Scheme 2026 आवेदन कैसे करें?
सोलर पैनल सब्सिडी के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है:
- सबसे पहले सरकार की राष्ट्रीय सोलर पोर्टल वेबसाइट पर जाएं ।
- अपना राज्य और बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) चुनें ।
- रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें ।
- सोलर सिस्टम का विवरण भरें ।
- अप्रूव्ड वेंडर से इंस्टॉलेशन करवाएं ।
- इंस्टॉलेशन के बाद निरीक्षण होगा ।
- सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी ।
Govt Solar Pannel Scheme 2026 सोलर पैनल लगवाने के फायदे
बिजली बिल में 70–90% तक की बचत
एक बार लगाने के बाद 20–25 साल तक फायदा
पर्यावरण के लिए सुरक्षित और स्वच्छ ऊर्जा
सरकार से सीधी आर्थिक मदद
भविष्य में बिजली दर बढ़ने की चिंता नहीं
Govt Solar Pannel Scheme 2026 सोलर सिस्टम की कीमत कितनी होती है?
1kW सिस्टम की कीमत: ₹50,000–₹70,000
3kW सिस्टम की कीमत: ₹1.5 लाख से ₹2 लाख
लेकिन सब्सिडी मिलने के बाद आपकी असली लागत काफी कम हो जाती है।