CBSE Board 10th 12th Admit Card 2026 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। जो भी छात्र इस साल CBSE बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपने स्कूल या CBSE की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए सभी छात्रों को इसे समय रहते डाउनलोड करना और प्रिंट निकालना जरूरी है।
CBSE Board 10th 12th Admit Card 2026 कार्ड कहां से मिलेगा?
CBSE बोर्ड के रेगुलर स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड स्कूल लॉगिन के जरिए जारी किया गया है। स्कूल अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से CBSE की वेबसाइट पर लॉगिन करके छात्रों का एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे और स्टूडेंट्स को वितरित करेंगे।प्राइवेट कैंडिडेट्स (Private Candidates) अपना एडमिट कार्ड सीधे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट: cbse.gov.in
CBSE Board 10th 12th Admit Card 2026 कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
CBSE Admit Card 2026 में निम्न जानकारियां दी होती हैं:
छात्र का नाम
रोल नंबर
स्कूल का नाम और कोड
परीक्षा केंद्र का नाम व पता
विषयों के नाम और परीक्षा तिथि
फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश
अगर एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती (जैसे नाम, जन्मतिथि, फोटो आदि) हो तो तुरंत अपने स्कूल प्रशासन को सूचित करें।
CBSE Board 10th 12th Admit Card 2026 कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए:
- स्कूल CBSE पोर्टल पर लॉगिन करेगा।
- Admit Card सेक्शन में जाकर सभी छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करेगा।
- प्रिंट निकालकर छात्रों को देगा।
प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए:
- CBSE की वेबसाइट पर जाएं।
- “Private Candidate Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि आदि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा, जिसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
CBSE Board 10th 12th Admit Card 2026 एग्जाम से पहले ध्यान रखने योग्य बातें
एडमिट कार्ड के साथ स्कूल ID कार्ड जरूर लेकर जाएं।
परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस आदि ले जाना मना है।
केवल जरूरी स्टेशनरी (पेन, पेंसिल, स्केल आदि) ही साथ रखें।
CBSE द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें।